गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बहरियाबाद पुलिस ने न्यायालय से संबंधित मामले में वांछित दो वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर 2026 को उपनिरीक्षक सलाहुद्दीन मय हमराह क्षेत्र में अभियान के तहत कार्रवाई कर रहे थे।
इसी दौरान फौजदारी मुकदमा संख्या 82/22, धारा 323, 504 भादवि, थाना बहरियाबाद से संबंधित वारंटी प्रदीप पुत्र रामलाल यादव तथा सूरत लाल उर्फ डब्बू पुत्र मोतीलाल, निवासी ग्राम बेलहरा, थाना बहरियाबाद, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी की। गिरफ्तार वारंटियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक सलाहुद्दीन मय हमराह, थाना बहरियाबाद, जनपद गाजीपुर।

