गाज़ीपुर। समाजवादी छात्र सभा गाज़ीपुर के जिलाध्यक्ष श्री अभिषेक कुशवाहा के नेतृत्व में पीडीए छात्र जागरूकता एवं सदस्यता अभियान के तहत अभियान के चौथे दिन विधानसभा जखनियां क्षेत्र के विभिन्न महाविद्यालयों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया गया।

इस दौरान छात्र-छात्राओं से शिक्षा, रोजगार, छात्र हितों एवं सामाजिक भागीदारी से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष अभिषेक कुशवाहा ने युवाओं और विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं को समाजवादी छात्र सभा की गतिविधियों एवं सदस्यता अभियान की जानकारी भी दी गई।

समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि पीडीए छात्र जागरूकता एवं सदस्यता अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच संवाद स्थापित करना और छात्र हितों से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना है।

इस अवसर पर समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।