गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 गौरवशाली सेवा वर्षों की पूर्णता एवं उनके जन्मदिन के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘ आशीर्वाद का दिया’ अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश संयोजक "आशीर्वाद का दिया ’ कृष्ण बिहारी राय के नेतृत्व में गंगा नदी पर निर्मित रेल एवं रोड पुल तथा गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, स्वस्थ, समृद्ध एवं यशस्वी जीवन की कामना की गई।
इस अवसर पर कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और विकसित भारत के संकल्प को समर्पित रहा है। उनके नेतृत्व में देश ने विकास, आधारभूत संरचना और जनसुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर उनके हाथों जिस पुल की आधारशीला रखी गई उसके नीचे कार्यकर्ताओं ने आज दीप जलाकर प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की बधाई दी।इसी प्रकार रेलवे स्टेशन पर भी दिया गया जिससे की गाजीपुर में गंगा नदी पर निर्मित रेल एवं रोड पुल इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है, जिसने जनपद की कनेक्टिविटी को नई गति प्रदान की है।
पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। गाजीपुर को मिली महत्वपूर्ण विकास परियोजनाएं केंद्र सरकार की जनप्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती हैं। उन्होंने कहा कि आज कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ दीप प्रज्वलित किए तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु जीवन एवं राष्ट्र के निरंतर प्रगति-पथ पर अग्रसर होने की कामना की।
इस अवसर पर अभिनव सिंह छोटू, निखिल राय आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

