गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस और ANTF गाजीपुर की संयुक्त टीम ने 24 सितंबर 2026 को बड़ी कार्रवाई करते हुए 01 किलो 15 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की। पुलिस के अनुसार बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ रुपये है। कार्रवाई के दौरान एक बोलेरो वाहन भी बरामद किया गया।
पुलिस के मुताबिक, वाराणसी-गोरखपुर-महराजगंज हाईवे के तिराहे के पास चेकिंग के दौरान टीम ने राकेश यादव उर्फ गामा, कृष्ण बिहारी उर्फ पिन्टू प्रजापति और रीना यादव को गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 723/2026, धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
बरामदगी: 01 किलो 15 ग्राम अवैध हेरोइन एवं 01 बोलेरो वाहन।
गिरफ्तार अभियुक्त:
- राकेश यादव उर्फ गामा, निवासी सरैया, छावनी लाइन, गाजीपुर।
- कृष्ण बिहारी उर्फ पिन्टू प्रजापति, निवासी तुलसीपुर, छावनी लाइन, गाजीपुर।
- रीना यादव, निवासी गौसपुर, मोहम्मदाबाद, गाजीपुर।
ANTF प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्रनाथ सिंह, उपनिरीक्षक विवेक कुमार पाठक सहित ANTF एवं कोतवाली पुलिस के जवान शामिल रहे।

