गाजीपुर।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरेसर पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के मामले में कार्रवाई करते हुए 5 वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक मो. रुस्तम खां मय हमराह टीम द्वारा चेकिंग के दौरान माननीय न्यायालय जेएम-03 मुहम्मदाबाद से जारी NBW से संबंधित वारंटियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार किए गए लोगों में गुलाब राम, धनजी राम उर्फ अंजनी, हरेन्द्र राम, समारु राजभर और केदार राजभर शामिल हैं।

गिरफ्तार सभी वारंटी गाजीपुर जनपद के विभिन्न गांवों के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने सभी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मो. रुस्तम खां एवं उपनिरीक्षक घनश्याम पाण्डेय मय हमराह पुलिसकर्मी शामिल रहे।

#Ghazipur #GhazipurPolice #BaresarPolice #PoliceAction #NBW #WarrantArrest #CrimeNews #UPPolice #BreakingNews