गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिरनो पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
उपनिरीक्षक सुनील कुमार शुक्ला एवं उपनिरीक्षक रामप्रवेश यादव ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ दबिश देकर वारंटियों को उनके घरों से नियमानुसार गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में हीरा राम निवासी पलिया, अनिरुद्ध राम व अरुण कुमार निवासी पिरथीपुर तथा संदीप यादव व सोनू यादव निवासी सिहोरता कहोतरी, थाना बिरनो शामिल हैं।
पुलिस ने सभी गिरफ्तार वारंटियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की। कार्रवाई में उ0नि0 सुनील कुमार शुक्ला, उ0नि0 रामप्रवेश यादव एवं थाना बिरनो पुलिस टीम शामिल रही।

