गाजीपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 24 सितंबर 2026 को सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने व्यापक पैदल गश्त अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने प्रमुख बाजारों, चौराहों, मुख्य मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण कर लोगों से संवाद किया और उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
अभियान के दौरान पुलिस ने सघन चेकिंग एवं तलाशी अभियान चलाते हुए संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की। पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नजर आई।
वहीं, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई और नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहनों के चालान किए गए। पुलिस ने लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

