गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत गाजीपुर पुलिस द्वारा व्यापक जागरूकता एवं सुरक्षा अभियान चलाया गया। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने आमजन को महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी और महिलाओं व बालिकाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।

वहीं, जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एंटी रोमियो टीमों द्वारा संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए शोहदों एवं संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई।

पुलिस के इस अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना, असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखना और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। अभियान के दौरान पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास बढ़ाने का प्रयास किया गया।

#MissionShakti50 #MissionShakti #GhazipurPolice #महिलासुरक्षा #महिलासशक्तिकरण #AntiRomeo #Ghazipur #UPPolice #नारीसुरक्षा #WomenSafety