ODOP उद्यमियों को मिलेगी स्मार्ट पैकेजिंग, खाद्य सुरक्षा और एक्सपोर्ट रेडी पैकेजिंग की खास ट्रेनिंग

गाजीपुर। जनपद के एक जनपद एक व्यंजन (ODOP) से जुड़े उद्यमियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। जिले के पारंपरिक व्यंजनों को बड़े बाजार तक पहुंचाने, उनकी शेल्फ लाइफ बढ़ाने और आधुनिक पैकेजिंग से जोड़ने के उद्देश्य से 9 सितंबर 2026 को एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

उपायुक्त उद्योग लोकेन्द्र कुमार ने बताया कि कार्यशाला का आयोजन भारतीय पैकेजिंग संस्थान (IIP) के माध्यम से किया जा रहा है। इसका उद्देश्य उद्यमियों को ईको-फ्रेंडली, सुरक्षित एवं स्मार्ट पैकेजिंग के साथ-साथ QR कोड, न्यूट्रिशन लेबलिंग और बारकोड आधारित पैकेजिंग प्रणाली की जानकारी देना है।

गाजीपुर के चार व्यंजन होंगे केंद्र में

ODOP कार्यक्रम के तहत गाजीपुर के लिए रसगुल्ला, मिर्च का अचार, जलेबी और मटर चाट को चयनित व्यंजन के रूप में शामिल किया गया है। कार्यशाला में इन उत्पादों की पैकेजिंग को थीम बेस्ड और एक्सपोर्ट रेडी बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा, ताकि स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान मिल सके।

 उद्यमियों को मिलेगी ये अहम जानकारी

कार्यशाला में उद्यमियों को—

खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों की जानकारी

उचित लेबलिंग की प्रक्रिया

Good Manufacturing Practices (GMP)

Good Hygiene Practices (GHP)

स्मार्ट एवं पर्यावरण-अनुकूल पैकेजिंग

QR कोड एवं बारकोड का उपयोग

न्यूट्रिशन लेबलिंग

खाद्य लाइसेंस/पंजीकरण की प्रक्रिया

लाइसेंस एवं पंजीकरण आवेदन में सहयोग जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी।

 कहां और कब?

स्थान: विकास भवन सभागार, गाजीपुर

दिनांक: 09 सितंबर 2026

समय: सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक

उपायुक्त उद्योग ने जनपद के सभी पंजीकृत ODOP उद्यमियों, विशेषकर रसगुल्ला, मिर्च का अचार, जलेबी एवं मटर चाट बनाने वाले उद्यमियों तथा पैकेजिंग क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों से कार्यशाला में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है।

 स्थानीय स्वाद को मिलेगी वैश्विक उड़ान

यह कार्यशाला गाजीपुर के पारंपरिक खाद्य उत्पादों को आधुनिक पैकेजिंग, गुणवत्ता, सुरक्षा और बाजार की नई जरूरतों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इससे स्थानीय उद्यमियों के उत्पादों को बेहतर पहचान मिलने के साथ-साथ बाजार विस्तार और निर्यात की संभावनाएं भी मजबूत होंगी।