गाजीपुर, 19 सितंबर 2026।
प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए गाजीपुर में आयोजित जिला स्तरीय चयन/ट्रायल में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोरा बाजार में आयोजित ट्रायल में कुल 10 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें बेहतर प्रदर्शन के आधार पर 6 खिलाड़ियों का चयन मंडलीय स्तर के लिए किया गया।

चयनित खिलाड़ी 20 सितंबर को डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिगरा, वाराणसी में आयोजित मंडलीय चयन में प्रतिभाग करेंगे। यह प्रतियोगिता 1 से 4 अक्टूबर 2026 तक स्पोर्ट्स स्टेडियम, झांसी में आयोजित की जाएगी।

ट्रायल में श्री वर्मा आनंद ने चयनकर्ता एवं मुख्य निर्णायक के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कीं। वहीं गाजीपुर बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं देखरेख में जिला सीनियर पुरुष बॉक्सिंग ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

गाजीपुर के चयनित खिलाड़ियों से मंडलीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। इस उपलब्धि से जिले के खेल जगत में उत्साह का माहौल है।