गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जमानिया पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ई-रिक्शा समेत 44.28 लीटर अवैध शराब बरामद की।
पुलिस के अनुसार, 16 सितंबर 2026 को उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मदनपुर नहर के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध को पकड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राहुल कुमार पुत्र स्व. कन्हैया प्रसाद, निवासी कंजेहरा, थाना कंदवा, जनपद चंदौली, उम्र करीब 28 वर्ष के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से ई-रिक्शा संख्या UP61BT3632, 135 पाउच ब्ल्यू लाइम देशी शराब (कुल 27 लीटर) तथा 96 पाउच 8 पीएम अंग्रेजी शराब (कुल 17.28 लीटर) बरामद हुई। इस तरह कुल 44.28 लीटर शराब बरामद की गई।
मामले में थाना जमानिया पर मु0अ0सं0 310/2026, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी रेलवे स्टेशन जमानिया, मय हमराह पुलिसकर्मी शामिल रहे।

