गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गहमर पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानतीय वारंट के अनुपालन में एक वांछित वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।
पुलिस के अनुसार, 28 सितंबर 2026 को सेवराई चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शिवप्रसाद पाण्डेय ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ कार्रवाई करते हुए मा. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, गाजीपुर द्वारा जारी गैर जमानतीय अभिपत्र के आधार पर वांछित वारंटी पशुपत पुत्र किशुन, निवासी ग्राम सेवराई, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर को उसके घर से नियमानुसार गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार वारंटी दाण्डिक अपील संख्या-1174/1984, राज्य बनाम पशुपत से संबंधित था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे मा. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
पुलिस की इस कार्रवाई को न्यायालय से जारी वारंटों के प्रभावी अनुपालन और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
सेवराई चौकी प्रभारी उ0नि0 शिवप्रसाद पाण्डेय मय हमराह, थाना गहमर पुलिस।

