गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भुड़कुड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मु0अ0सं0 214/26, धारा 65(2) बीएनएस एवं 5M/5N/6 पॉक्सो एक्ट में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी बाबूलाल राम (करीब 45 वर्ष), पुत्र स्व. बिरजूराम, निवासी ग्राम मंझनपुर कला, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर को मंझनपुर चट्टी से भुड़कुड़ा जाने वाली सड़क के पास से गिरफ्तार किया गया।
थाना भुड़कुड़ा पुलिस को आरोपी के संबंध में गोपनीय सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर उ0नि0 सुनील कुमार सिंह मय हमराह पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
आरोपी के संबंध में लगाए गए आरोप पुलिस के अनुसार हैं; मामले का अंतिम निर्धारण न्यायालय द्वारा किया जाएगा।

