गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जंगीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही दो नाबालिगों को अभिरक्षा में लिया है। इनके कब्जे से चोरी किया गया सामान और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
थानाध्यक्ष ओमप्रकाश के नेतृत्व में उपनिरीक्षक हरिश्चन्द्र वर्मा मय पुलिस टीम ने थाना जंगीपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 145/26, धारा 305/317(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त दीपक बिन्द (24 वर्ष) निवासी जयन्तीदासपुर, थाना जंगीपुर, गाजीपुर को गिरफ्तार किया। उसके साथ दो 16 वर्षीय बाल अपचारियों को भी अभिरक्षा में लिया गया।
चोरी का पूरा माल बरामद
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के पास से—
03 डी.जे. मशीन
01 मिक्सर मशीन
घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाइकिल (UP61BF2186) बरामद की गई।
पुलिस टीम ने आरोपियों को मगई नदी पुल, शेखपुर के पास से गिरफ्तार/अभिरक्षा में लिया। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया
पुलिस के मुताबिक आरोपी दीपक बिन्द के विरुद्ध पूर्व में भी जंगीपुर थाने में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मु0अ0सं0 44/23 धारा 323/324 भादवि, मु0अ0सं0 32/26 धारा 115(2)/352/351(3)/191(2) बीएनएस तथा वर्तमान मु0अ0सं0 145/26 धारा 305/317(2) बीएनएस शामिल हैं।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
थानाध्यक्ष ओमप्रकाश मय हमराह एवं उपनिरीक्षक हरिश्चन्द्र वर्मा मय हमराह ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को बड़ी कामयाबी मिली है।

