गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गाजीपुर पुलिस ने वांछित एवं NBW (गैर-जमानती वारंट) वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में थाना दिलदारनगर पुलिस ने एक NBW वारंटी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक सत्यनारायण शुक्ल मय हमराह पुलिस टीम के साथ वारंटियों की तलाश में कार्रवाई कर रहे थे। इसी दौरान माननीय ग्रामीण न्यायालय जमानियां द्वारा जारी वारंट फौजदारी वाद संख्या 12581/17, एनसीआर संख्या 23/16, धारा 323 व 504 भादवि के अनुपालन में संबंधित वारंटी आकाश यादव पुत्र प्रताप यादव, निवासी अरंगी, थाना दिलदारनगर, जनपद गाजीपुर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार किए गए वारंटी की उम्र करीब 38 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे माननीय न्यायालय के समक्ष भेज दिया।
गिरफ्तार वारंटी: आकाश यादव पुत्र प्रताप यादव, निवासी अरंगी, थाना दिलदारनगर, गाजीपुर।
आपराधिक प्रकरण: एनसीआर संख्या 23/16, धारा 323, 504 भादवि।
गिरफ्तारी स्थान: ग्राम अरंगी, थाना दिलदारनगर, गाजीपुर।
गिरफ्तारी करने वाली टीम: उपनिरीक्षक सत्यनारायण शुक्ल मय हमराह, थाना दिलदारनगर पुलिस।

