53 पाउच अवैध देशी-अंग्रेजी शराब बरामद, गहमर पुलिस की कार्रवाई से तस्करों में मचा हड़कंप
गाजीपुर। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गहमर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 53 पाउच अवैध देशी एवं अंग्रेजी शराब बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 03 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक शिव प्रसाद पाण्डेय, चौकी प्रभारी सेवराई, मय हमराह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर भदौरा रेलवे स्टेशन के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ लिया गया।
पूछताछ एवं तलाशी के दौरान पुलिस ने राजकुमार सिंह पुत्र सुरेश सिंह, निवासी सम्मतपुर, पोस्ट मझौली, थाना सालीमपुर, जिला पटना, बिहार के कब्जे से 28 पाउच ब्लू लाइम ब्रांड देशी शराब बरामद की।
वहीं दूसरे आरोपी अजीत कुमार पुत्र भीमशाव, उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी नेवड़ा, थाना बिहटा, जिला पटना, बिहार के कब्जे से 25 पाउच 8PM Gold ब्रांड अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
53 पाउच शराब बरामद
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बरामदगी के आधार पर थाना गहमर में मु0अ0सं0 161/2026 एवं 162/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. राजकुमार सिंह पुत्र सुरेश सिंह, उम्र करीब 32 वर्ष, निवासी ग्राम सम्मतपुर, पोस्ट मझौली, थाना सालीमपुर, जिला पटना, बिहार।
2. अजीत कुमार पुत्र भीमशाव, उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी नेवड़ा, थाना बिहटा, जिला पटना, बिहार।
बरामदगी
28 पाउच ब्लू लाइम ब्रांड देशी शराब
25 पाउच 8PM Gold ब्रांड अंग्रेजी शराब
कुल 53 पाउच अवैध शराब
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक शिव प्रसाद पाण्डेय, चौकी प्रभारी सेवराई, मय हमराह पुलिस टीम, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर।
अवैध शराब के खिलाफ गहमर पुलिस की इस कार्रवाई से तस्करी में लिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति है।

