गाजीपुर। मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। मामले में पुलिस ने एक महिला सहअभियुक्ता को उसके घर से गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, 1 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे ग्रीन फील्ड हाईवे के पास प्रधान की बरेजी क्षेत्र से एक नाबालिग बालिका के अपहरण की सूचना मिली थी। वादिनी मीना देवी की तहरीर पर थाना मुहम्मदाबाद में मु0अ0सं0 244/2026, धारा 137(2), 140(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि अपाचे मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बालिका को अपने साथ ले जाया गया।

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद के पर्यवेक्षण में पुलिस की कई टीमें गठित कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

पुलिस की लगातार कार्रवाई के परिणामस्वरूप 3 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक ईश्वरचन्द त्रिपाठी की टीम ने अपहृत बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। मामले से संबंधित सहअभियुक्ता रुकमा देवी (33 वर्ष), पत्नी त्रिभुवन बिन्द, निवासी एकावस पट्टी, थाना सैदपुर, गाजीपुर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। बालिका की सकुशल बरामदगी से परिजनों ने राहत की सांस ली है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह व थाना मुहम्मदाबाद टीम, चौकी प्रभारी भितरी उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह व थाना सैदपुर टीम तथा उपनिरीक्षक ईश्वरचन्द त्रिपाठी व थाना मुहम्मदाबाद टीम शामिल रही।