गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नन्दगंज पुलिस को सोमवार को महत्वपूर्ण सफलता मिली। पुलिस टीम ने दहेज उत्पीड़न एवं संबंधित धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, थाना नन्दगंज में पंजीकृत मु0अ0सं0 257/26, धारा 108, 85 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त दयानन्द बिन्द उर्फ दयालू पुत्र विजय बिन्द, निवासी ग्राम धरवाँ, थाना नन्दगंज, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 25 वर्ष को 03 अगस्त 2026 को उसके घर ग्राम धरवाँ से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास फिलहाल इसी मुकदमे तक दर्ज है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक औरंगजेब खाँ मय हमराह थाना नन्दगंज पुलिस शामिल रही।

