गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भुड़कुड़ा पुलिस को बुधवार को महत्वपूर्ण सफलता मिली। पुलिस टीम ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रही एक अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्ता के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक नागेश कुमार पटेल अपने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ पुरानी रेलवे क्रासिंग, जखनियां पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान थाना भुड़कुड़ा में पंजीकृत मुकदमा मु0अ0सं0 139/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्ता रक्षा कश्यप पत्नी स्व. जितेन्द्र कश्यप को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्ता की उम्र करीब 34 वर्ष बताई गई है और वह ग्राम अलीपुर मंदरा, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर की निवासी है।
पुलिस के मुताबिक अभियुक्ता के विरुद्ध थाना भुड़कुड़ा में धारा 80(2), 85, 103(1) बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
गिरफ्तार अभियुक्ता
रक्षा कश्यप पत्नी स्व. जितेन्द्र कश्यप, उम्र करीब 34 वर्ष, निवासी ग्राम अलीपुर मंदरा, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर।
अभियुक्ता का आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 139/2026, धारा 80(2), 85, 103(1) बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक नागेश कुमार पटेल मय हमराह, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर।

