गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भुड़कुड़ा पुलिस ने चोरी के मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को मसीपुर बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, 05 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक रणजीत कुमार सिंह मय हमराह मसीपुर बॉर्डर पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना भुड़कुड़ा में दर्ज मु0अ0सं0 172/25, धारा 3(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त सुमित कुमार उर्फ पिन्टू पुत्र हृदयाराम को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी वर्ष 2025 से ही फरार चल रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान

गिरफ्तार आरोपी सुमित कुमार उर्फ पिन्टू, पुत्र हृदयाराम, ग्राम सहाबपुर, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर का निवासी है। उसकी उम्र करीब 28 वर्ष बताई गई है।

आपराधिक इतिहास भी सामने आया

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध भुड़कुड़ा थाने में पूर्व से कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी के मामले के अलावा मारपीट, धमकी, महिला संबंधी अपराध और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले भी शामिल हैं।

दर्ज मुकदमों में शामिल हैं—

मु0अ0सं0 172/25, धारा 3(2), 317(2) बीएनएस।

मु0अ0सं0 156/25, धारा 115(2), 351(3), 352, 85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट।

मु0अ0सं0 139/22, धारा 294, 354, 504, 506 भादवि।

मु0अ0सं0 112/19, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रणजीत कुमार सिंह मय हमराह थाना भुड़कुड़ा पुलिस टीम की भूमिका रही।