गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी वारंट के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक युगल किशोर राय मय हमराह क्षेत्र में चेकिंग अभियान पर थे। इसी दौरान मुखबिर/चेकिंग के दौरान आमदपुर के पास से विश्वनाथ उर्फ गुड्डू बिन्द (32 वर्ष), पुत्र रामनाथ बिन्द, निवासी आमदपुर, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध मा. न्यायालय सिविल जज (जू.डि.), वाराणसी द्वारा जारी वारंट मु.अ.सं. 145/2023, धारा 3(5) घरेलू हिंसा अधिनियम से संबंधित था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 युगल किशोर राय मय हमराह

थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर

 पुलिस की लगातार कार्रवाई से अपराधियों और वारंटियों में हड़कंप।