गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़ेरा (चक मकसूद) में गुरुवार शाम जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की ओर से थाना नोनहरा में दिए गए प्रार्थना-पत्र में आरोप लगाया गया है कि घटना 6 अगस्त 2026 की शाम लगभग 5:30 बजे हुई।

जानकारी के अनुसार, संजना देवी पत्नी गुड्डू राम का आरोप है कि पड़ोसी पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया, जिसमें उनके परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। प्रार्थिनी ने यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान नाबालिक बच्ची के साथ अभद्रता की गई तथा कपड़े फाड़ दिए गए।

वीडियो देखे🙏
बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य ग्रामीणों के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है।

प्रार्थिनी का कहना है कि घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद चीता पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि उनका आरोप है कि थाना नोनहरा पुलिस ने उनके पक्ष की तहरीर दर्ज नहीं की, न ही घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया। इसके विपरीत, दूसरे पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कर उनके परिवार के कुछ लोगों को थाने में बैठा लिया गया।

पीड़ित पक्ष ने थाना प्रभारी से मांग किया है कि आरोपित सभी व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई की जाए। 

इस संबंध में थाना नोनहरा पुलिस से मीडिया प्रतिनिधि ने बात किया तो उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में है उचित कार्रवाई की जाएगी।