गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विभिन्न मंदिरों, मठों एवं आश्रमों के लिए रवाना हुए। एवं संतों, महंतों, पुजारियों और गुरुजनों का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया
जमानियां। विधान सभा विभिन्न क्षेत्रों से भारतीय जनता पार्टी के सैकडो कार्यकर्ता बसो के माध्यम से जमानियां तहसील से पूर्व छात्र नेता एवं भाजपा के संघर्षशील कार्यकर्ता धर्मेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारी बनारस स्थित विभिन्न मंदिरों, मठों एवं आश्रमों के लिए बुधवार को रवाना हुए। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने संतों, महंतों, पुजारियों और गुरुजनों का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजित कार्यक्रम के दौरान संत सम्मान व पूजन के साथ संतों को श्रीफल भेंट कर सनातन गुरु परंपरा का सम्मान किया गया। बताया जाता है। की समरसता संकल्प के दौरान एवं गुरु पूर्णिमा के पावन दिन से ही संत गुरु रविदास जी की 650 वीं जयंती के उपलक्ष्य में समरसता और सामाजिक एकता से विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत की गई। इस दौरान नेता धर्मेंद्र कुशवाहा ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650 वीं जयंती वर्ष समरसता संकल्प अभियान' के तहत विधानसभा जमानियां क्षेत्रों से सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए रवाना हुए हैं। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मंदिरों, मठों और गुरुद्वारों का दौरा कर संत-महात्माओं व पुजारियों का सम्मान किया। धर्मेंद्र कुशवाहा ने कहा कि वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर स्थित जन्मस्थली स्थित मंदिरों में दीप जलाए गए। और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। अरविंद सिंह ने बताया कि इसका उद्देश्य संत रविदास और महान गुरुओं के समानता व सद्भाव के विचारों को घर-घर पहुंचाना है। गिरधारी सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की मिशन यह है। की सभी धर्मो का सम्मान हो। इसमें छोटा बड़ा कोई नहीं है। उक्त मौके पर वाराणसी के लिए रवाना होने वालों में गिरधारी सिंह, अरविंद सिंह, धर्मेंद्र कुशवाहा के अलावा राजू पाण्डेय, संजीत यादव सैकड़ों भोजन पैकेट के साथ रवाना हुए।

