गाजीपुर। थाना सादात पुलिस ने दुकान में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 22 वर्षीय एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का इलेक्ट्रॉनिक सामान और ₹5,000 नकद बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, 20 अगस्त 2026 को ग्राम बरेहता निवासी परविन्द विश्वकर्मा की दुकान का ताला तोड़कर चोर लैपटॉप, मोबाइल फोन, 13 पीस कीपैड, अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और ₹7,000 नकद चोरी कर ले गए थे। मामले में थाना सादात पर मु0अ0सं0 185/2026, धारा 305(a)/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

 पुलिस की जांच में सामने आया आरोपी

घटना के खुलासे के लिए चल रही विवेचना के क्रम में 23 अगस्त 2026 को चौकी प्रभारी मखदूमपुर उपनिरीक्षक सन्तराम यादव के नेतृत्व में सादात पुलिस टीम ने चिन्टू यादव उर्फ पिन्टू यादव उर्फ सोनू यादव (22 वर्ष), निवासी भीमापार, थाना सैदपुर, गाजीपुर को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त के कब्जे से चोरी का सामान बरामद हुआ, जिसमें दो मोबाइल फोन मय बैट्री, चार्जर, ईयर फोन, 3 ईयर बड्स तथा ₹5,000 नकद शामिल हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

 न्यायालय भेजा गया अभियुक्त

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष ...

गिरफ्तार अभियुक्त

चिन्टू यादव उर्फ पिन्टू यादव उर्फ सोनू यादव, उम्र 22 वर्ष, पुत्र घुरफेकन यादव, निवासी ग्राम भीमापार, थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर।

 गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

उपनिरीक्षक सन्तराम यादव, चौकी प्रभारी मखदूमपुर, थाना सादात, गाजीपुर मय हमराह पुलिस टीम।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी की घटना का खुलासा होने के साथ ही बरामदगी ने पीड़ित को राहत दी है।