गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भांवरकोल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर महिन्द्रा पिकअप में लदे 4 गोवंश और 4 रस्सियों के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक श्याम सिंह मय हमराह ग्राम चकबाला मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम अवथही अंडरपास के पास घेराबंदी कर महिन्द्रा पिकअप संख्या UP44CT 4793 को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें चार गोवंश बरामद हुए।

मौके से जितेन्द्र कुमार विश्वकर्मा पुत्र खेताल विश्वकर्मा उर्फ रामबेताल विश्वकर्मा, निवासी ग्राम सोनपुरा, थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़, उम्र करीब 32 वर्ष, को गिरफ्तार किया गया।

 गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

पुलिस ने बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना भांवरकोल में मु0अ0सं0 178/26, धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 बरामदगी

 01 महिन्द्रा पिकअप — रजिस्ट्रेशन नं. UP44CT 4793

 04 गोवंश

04 रस्सियां

 गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 श्याम सिंह मय हमराह, थाना भांवरकोल, जनपद गाजीपुर।

पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध पशु परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है।