गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भांवरकोल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक युवक को .315 बोर के देशी तमंचे और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव पुलिस टीम के साथ ग्राम चकभागो नहर पुलिया, ग्राम वीरपुर के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
गिरफ्तार युवक की पहचान अनीश चौधरी पुत्र जयप्रकाश चौधरी, निवासी ग्राम शेरपुर कलां, थाना भांवरकोल, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी तमंचा .315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया।
आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 179/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना भांवरकोल में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी
01 देशी तमंचा .315 बोर
01 जिंदा कारतूस .315 बोर
गिरफ्तारी करने वाली टीम
उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव मय हमराह पुलिस टीम, थाना भांवरकोल, जनपद गाजीपुर।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध हथियार रखने वालों में हड़कंप की स्थिति बताई जा रही है।

