गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मरदह पुलिस ने अवैध असलहे के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक नाजायज .315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक शहीर सिद्दीकी मय हमराह क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर कबीरपुर मोड़ के पास घेराबंदी कर एक युवक को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से .315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मनीष चौहान (23 वर्ष), पुत्र रामजी चौहान, निवासी ग्राम बर्रेवोझ (छोटी बसहनी), थाना रसड़ा, जनपद बलिया के रूप में हुई है।

बरामदगी के आधार पर मुकदमा दर्ज

अवैध असलहे की बरामदगी के आधार पर थाना मरदह में मु0अ0सं0 0267/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पहले से भी दर्ज है मुकदमा

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके विरुद्ध थाना रसड़ा, जनपद बलिया में वर्ष 2024 में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

 गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली टीम

उपनिरीक्षक शहीर सिद्दीकी मय हमराह, थाना मरदह, जनपद गाजीपुर ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

अवैध असलहों के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप का माहौल है।