गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नंदगंज पुलिस ने दहेज उत्पीड़न से जुड़े मामले में एक अभियुक्ता को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक औरंगजेब खां पुलिस टीम के साथ धरवां चट्टी के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मु0अ0सं0 257/2026, धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित अभियुक्ता रमावती उर्फ मुन्नी देवी (लगभग 50 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्ता पत्नी विजय बिन्द, निवासी ग्राम धरवां, थाना नंदगंज, जनपद गाजीपुर की बताई गई है। पुलिस ने बताया कि मामले में उसके विरुद्ध आवश्यक अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 औरंगजेब खां, थाना नंदगंज, गाजीपुर
म0का0 नीतू गुप्ता, थाना नंदगंज, गाजीपुर
पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।

