गाज़ीपुर, 24 अगस्त 2026। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया। जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, चौराहों, मुख्य मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त की।

गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने जनमानस से संवाद कर उनकी सुरक्षा का भरोसा दिलाया और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

वहीं, पुलिस टीमों द्वारा सघन चेकिंग एवं तलाशी अभियान चलाते हुए संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई। पुलिस की सक्रियता से असामाजिक तत्वों में हड़कंप का माहौल रहा।

इसी क्रम में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई भी की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अपराध एवं कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है और जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

पुलिस की पैदल गश्त और सघन चेकिंग से आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा, जबकि नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई का संदेश भी साफ नजर आया।