गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों तथा वांछित अभियुक्तों और गैर-जमानती वारंट (NBW) की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गाजीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 17 अगस्त 2026 को थाना कासिमाबाद और थाना नन्दगंज पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 03 गैर-जमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया।
कासिमाबाद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वारंटी को दबोचा
थाना कासिमाबाद में उपनिरीक्षक राकेश कुमार मिश्रा मय हमराह पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश, फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-01, गाजीपुर से जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर राजू राजभर पुत्र रामकृत राजभर, निवासी ग्राम दशवंतपुर, थाना कासिमाबाद, जनपद गाजीपुर को उसके घर से गिरफ्तार किया।
राजू राजभर के विरुद्ध फौजदारी मुकदमा संख्या 13/2016, अपराध संख्या 72/2015, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट से संबंधित मामला दर्ज है।
नन्दगंज पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार
इसी क्रम में थाना नन्दगंज पुलिस ने भी बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गैर-जमानती वारंटियों को उनके घर से गिरफ्तार किया।
उपनिरीक्षक हरीशचन्द्र सिंह एवं उपनिरीक्षक धनन्जय मिश्र मय हमराह पुलिस टीम ने माननीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, गाजीपुर द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर—
यशवन्त कुमार सिंहा उर्फ रिन्कू पुत्र ईश्वर प्रसाद सिंहा, उम्र करीब 39 वर्ष, निवासी ग्राम पहलवानपुर, थाना नन्दगंज, गाजीपुर।
ईश्वर प्रसाद सिंहा पुत्र स्व. रामदेव, उम्र करीब 68 वर्ष, निवासी ग्राम पहलवानपुर, थाना नन्दगंज, गाजीपुर।
को गिरफ्तार किया।
दोनों के विरुद्ध फौजदारी मुकदमा संख्या 49/2020 में धारा 147, 148, 419, 420, 323, 504, 506, 406 भादवि से संबंधित गैर-जमानती वारंट जारी था।
पुलिस की सक्रियता से वारंटियों में हड़कंप
गाजीपुर पुलिस की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि वांछित अभियुक्तों और गैर-जमानती वारंटियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। गिरफ्तार तीनों वारंटियों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की गई।


