गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने 19 अगस्त 2026 को बड़ी कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 564/2026, धारा 309(6), 317(2) बीएनएस से संबंधित तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, उ0नि0 युगल किशोर राय मय हमराह द्वारा सोहिलापुर रेलवे अंडरपास के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मामले में प्रकाश में आए तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

 गिरफ्तार अभियुक्त

विपुल यादव (19 वर्ष) पुत्र राम केवल यादव, निवासी खानगीचक, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर।

रिशू बिन्द (24 वर्ष) पुत्र त्रिभुवन बिन्द, निवासी इश्लामाबाद, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर।

सिकन्दर बिन्द उर्फ कल्लू (19 वर्ष) पुत्र नागेन्द्र बिन्द, निवासी इश्लामाबाद, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर।

 पुलिस ने क्या-क्या बरामद किया?

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/निशानदेही से पुलिस ने 01 एसबीआई बैंक पासबुक, 02 आधार कार्ड, 01 एलआईसी किस्त अदायगी रसीद बैग बरामद किया है। इसके साथ ही एक मोटरसाइकिल को सीज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास फिलहाल मु0अ0सं0 564/2026, धारा 309(6), 317(2) बीएनएस, थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर से संबंधित है।

 पुलिस टीम की कार्रवाई

इस गिरफ्तारी की कार्रवाई उ0नि0 युगल किशोर राय मय हमराह, थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर द्वारा की गई। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 अपराध के खिलाफ अभियान में गाजीपुर पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में सक्रिय अपराधियों में हड़कंप की स्थिति है।