गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने विनीत राय हत्याकांड में प्रकाश में आए एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है।

पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 365/2026, धारा 103(1), 191(2), 3(5), 61(2) बीएनएस से संबंधित मामले में 30 मई 2026 को चेकिंग के दौरान थाना कोतवाली क्षेत्र में कार्रवाई की गई। मामले में बिन्दू होटल के मालिक के पुत्र विनीत राय की हत्या के संबंध में विवेचना के दौरान एक बाल अपचारी का नाम प्रकाश में आया था।

प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ कार्रवाई करते हुए बाल अपचारी को मैरी सिटी स्कूल, बद्रीचंद के पोखरा के पास से पुलिस अभिरक्षा में लिया।

पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

 एक ही मुकदमा दर्ज

बाल अपचारी के आपराधिक इतिहास में फिलहाल मु0अ0सं0 365/2026, धारा 103(1), 191(2), 3(5), 61(2) बीएनएस, थाना कोतवाली गाजीपुर दर्ज बताया गया है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह मय हमराह, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर।