गाजीपुर। अपराधियों एवं गैर-जमानती वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बहरियाबाद पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सख्ती का संदेश गया है।

पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक रवीन्द्र कुमार गोंड मय हमराह ने मुकदमा अपराध संख्या 293/2017, धारा 323/504 एवं आबकारी अधिनियम, से संबंधित न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में ग्राम मीरपुर से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

 गिरफ्तार आरोपी

1. दिवाकर पुत्र बलधारी, उम्र करीब 26 वर्ष

2. आनन्द पुत्र जगधारी, उम्र करीब 24 वर्ष

दोनों निवासी ग्राम मीरपुर, थाना बहरियाबाद, जनपद गाजीपुर।

 दर्ज मुकदमों का विवरण

गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास में अपराध संख्या 293/2017, धारा 323/504, आबकारी अधिनियम, थाना बहरियाबाद तथा मु0अ0सं0 153/2023, धारा 323/504/506 भादवि, थाना बहरियाबाद दर्ज बताया गया है।

पुलिस ने दोनों वारंटियों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 पुलिस टीम

उपनिरीक्षक रवीन्द्र कुमार गोंड मय हमराह, थाना बहरियाबाद, जनपद गाजीपुर।

 करीब एक दशक पुराने मुकदमे में NBW वारंटियों की गिरफ्तारी बहरियाबाद पुलिस की लगातार चल रही कार्रवाई का हिस्सा है।