गाजीपुर | 20 अगस्त 2026। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय गाजीपुर द्वारा जारी फौजदारी मुकदमा संख्या 817/2020, धारा 125 सीआरपीसी से संबंधित वारंटी अभियुक्त सुभाष बिन्द पुत्र स्व. परमेश्वर बिन्द (35 वर्ष) निवासी ग्राम सकरा, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर अपने घर के बाहर मौजूद था। इसी दौरान पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

 गिरफ्तार वारंटी

सुभाष बिन्द पुत्र स्व. परमेश्वर बिन्द, उम्र करीब 35 वर्ष

निवासी ग्राम सकरा, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर।

 आपराधिक इतिहास

फौ0मु0नं0 817/2020, धारा 125 सीआरपीसी, थाना कोतवाली गाजीपुर।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

उपनिरीक्षक विजय कुमार मय हमराह, थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर।

 वारंटियों के खिलाफ जारी अभियान में कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, न्यायालय के आदेश के अनुपालन में एक वारंटी गिरफ्तार।