प्रयागराज (वी एन एफ ए/बीबीसी - इंडिया/विश्ववाणी समाचार) l अखिल भारतीय अग्नि शिखा मंच द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह पर महिला सशक्तिकरण , काव्य पाठ तथा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।
अखिल भारतीय अग्नि शिखा मंच एवं महिला अधिकार संगठन के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह तपोवन पार्क प्रयागराज में सम्पन्न हुआ।
मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व सांसद श्रीमती केसरी देवी पटेल , विशिष्ट अतिथि श्रीमती गीता विश्वकर्मा सदस्य राज महिला आयोग उत्तर प्रदेश , डॉक्टर सोनिया सिंह( निदेशक नारायण स्वरूप हॉस्पिटल), मंजू पाठक,विजय लक्ष्मी विभा , श्याम सुंदर सिंह पटेल आदि रहे।
समारोह की अध्यक्षता मानस सिंह एवं संचालन डॉक्टर रश्मि शुक्ला तथा संयोजन श्याम सुंदर सिंह पटेल, नीलिमा उपाध्याय आदि ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन ,सरस्वती वंदना से हुआ ,तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों का सम्मान व स्वागत गीत से सभी का स्वागत हुआ इस अवसर पर संस्था के संरक्षक श्याम सुंदर सिंह पटेल ने स्वागत भाषण में बताया कि अग्नि शिखा मंच संस्था राष्ट्रीय है जो महिलाओं के शैक्षिक, आर्थिक, सामाजिक व राजनीतिक विकास तथा उनके सशक्तिकरण ,स्वावलंबन ,सुरक्षा, संरक्षण के लिए कार्य करती है इसी परिपेक्ष में अंतर्राष्ट्रीय
महिला दिवस समारोह मनाया जा रहा है जिसमें महिला सशक्तिकरण पर चर्चा, काव्य पाठ, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 251 महिलाओं को उनकी समाज सेवा,देश सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया। काव्य पाठ में प्रयागराज की कवयित्री कीर्ति जायसवाल ने अपनी कविता पढ़ी - मछली आज उड़ रही। जिसमें उन्होंने मछली को नारी का प्रतीक बताया और पंक्तियां पढ़ी, आसमान में पर फैलाए मछली आज उड़ रही, सपनों को साकार किए है, मछली आज चल रही। इनके अतिरिक्त डॉक्टर स्नेह सुधा , नीलिमा उपाध्याय , पुष्पा श्रीवास्तव ,रचना आदि ने महिला सशक्तिकरण पर अपनी रचनाएं पढ़ी ।
इस अवसर पर पूर्व सांसद केसरी देवी पटेल ने अपनी वर्चुअल शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं हमेशा से सशक्त रही है और अब तो हर क्षेत्र में आगे हैं ,उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजनो की आवश्यकता पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि डॉक्टर सोनिया ने सभी को सम्मानित करते हुए खुशी जाहिर किया व कहा कि माननीय प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जी महिलाओं के विकास हेतु कई कल्याणकारी योजनाएं तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य कर रहे है इसका लाभ बहनों को मिल रहा है तथा महिलाएं सशक्त होकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही है । अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार रखे , राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अलका पांडे अखिल भारतीय अग्नि शिखा मंच मुंबई से वर्चुअल अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किया। अंत में राष्ट्रगान भारत माता की जय के साथ सभी का धन्यवाद ज्ञापन संरक्षक श्याम सुंदर सिंह पटेल ने किया ।

