गाज़ीपुर। सद्भावना मंच गाज़ीपुर के तत्वावधान में 9 मार्च (19वें रमज़ान) को क़ाज़ी हाउस, रूहीमंडी गाज़ीपुर में सद्भावना दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न वर्गों के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
रमज़ान के पवित्र महीने में आयोजित इस कार्यक्रम में मगरिब की अज़ान के साथ रोज़ेदारों ने खजूर, फल, पकौड़ी, चना सहित विभिन्न व्यंजनों के साथ रोज़ा इफ्तार किया। इस दौरान देश-दुनिया में अमन-चैन, आपसी भाईचारे और खुशहाली की दुआ भी की गई।
उपस्थित लोगों ने कहा कि दावत-ए-इफ्तार जैसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को मज़बूत करने का कार्य करते हैं। इफ्तार के बाद सामूहिक रूप से नमाज़ अदा की गई और सभी के लिए तरक़्क़ी व खुशहाली की दुआ मांगी गई।
कार्यक्रम में नसीम अब्बासी (पूर्व नगर अध्यक्ष), क़ाज़ी फ़रीद आलम, नजमुस्साक़िब अब्बासी नदवी, रमाशंकर राजभर (पूर्व मंत्री), आबिद हुसैन, अरमान अंसारी, मुहम्मद सैफ, कुतुबुद्दीन सिद्दीकी, असगर अली, अब्दुस्समद सिद्दीकी, शमीम अब्बासी (निदेशक, ग्रामीण विकास संस्थान), रमेश यादव (पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य), शाहिद जमाल, अच्छे लाल कुशवाहा, उपेन्द्र यादव, मुश्ताक अंसारी, तारिक अब्बासी, इक़बाल अंसारी, राजकुमार मौर्य, सौरभ सिंह, ईश्वर चंद, अरुण कुमार, खुर्शीद आलम नदवी, मुहम्मद अम्मार, काज़ी अजमत सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सद्भावना मंच गाज़ीपुर के सदस्यों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रमज़ान का महीना इंसानियत, प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन जारी रहेगा।


