रिपोर्ट: सलीम मंसूरी 
जमानियां। नगर कस्बा बाजार स्थित शाही जामा मस्जिद में रोजेदारों को सहूलियत पहुंचाने के लिए सेकेट्री मौलाना तनवीर रजा ने आकर्षक सुंदर वजू बनवाया। इसके साथ ही दो पेशाब घर, दो शौचालय घर बनवाएं। जिसके कारण रोजेदार रमजान के पाक महीने की शुरुआत के साथ, नगर कस्बा सहित मुस्लिम ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों में तरावीह की विशेष नमाज का सिलसिला शुरू हो गया है। स्थानीय जामा मस्जिदों में कुरान-ए-करीम मुकम्मल होने के साथ, बड़ी संख्या में नमाजी देर रात तरावीह की नमाज में शामिल हो रहे हैं। मस्जिदों को नमाज के लिए विशेष रूप से सजाया और तैयार किया गया है। बताया जा रहा है। की तरावीह की नमाज में पवित्र कुरान को मुकम्मल (पूरा) किया जाता है। नगर कस्बा और मुस्लिम ग्रामीण अंचलों के लगभग सभी मस्जिदों में नमाज का आयोजन किया गया। उत्साह के साथ नमाजी देर रात तक मस्जिदों में इबादत के लिए जुट रहे हैं। बता दें की रमजान का चांद बुधवार को नजर आ गया। जिसके बाद मस्जिदों में नमाज ए-तरावीह शुरू हो गई। 19 फरवरी से रोजा और नमाज-ए तराबीह शुरू हुई। इसको लेकर सभी मस्जिदों में तैयारियां पूरी कर ली गयी है। नमाजियों की सहूलियत के हिसाव से अलग अलग मस्जिदों में मुकम्मल कुरान के दिन तय कर दिए है। कारोबारियों की सहूलियत के लिए दो शिफ्टों में भी तरावीह का इंतजाम किया गया है। शाही जामा मस्जिद के सेकेट्री मौलाना तनवीर रजा ने बताया कि मुकम्मल कुरान का सिलसिला 15 रमजान तक चलेगा। मस्जिद में कुरान मुकम्मल होगा। बुधवार की देर रात को चांद का दीदार हुआ। गुरुवार से रोजे की शुरुआत होगी। मुस्लिम बंधुओं ने रमजान के दौरान कस्बा बाजार के मुस्लिम मोहल्लों में विशेष साफ-सफाई, बिजली और पानी की सप्लाई सुचारू रूप से किए जाने की मांग की। ताकि अवाम को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।