गाज़ीपुर। थाना भुड़कुड़ा की मिशन शक्ति टीम ने शनिवार को जखनिया रेलवे स्टेशन पर मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत जागरूकता अभियान चलाया। टीम ने स्टेशन परिसर में उपस्थित महिलाओं और युवतियों को महिला सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों — 1090 (महिला हेल्पलाइन), 181 (महिला सहायता), 112 (आपातकालीन सेवा) और 1098 (बाल हेल्पलाइन) की जानकारी दी। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों से भी अवगत कराया। अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन ही मिशन शक्ति का मूल लक्ष्य है। अभियान के दौरान महिलाओं से संवाद कर उन्हें आत्मरक्षा के लिए प्रेरित किया गया। टीम ने लोगों से अपील की कि किसी भी असुरक्षित स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग करें और दूसरों को भी जागरूक करें।