मिशन शक्ति टीम सादात ने महिलाओं को किया जागरूक, दी सुरक्षा व सहायता नंबरों की जानकारी
गाज़ीपुर। थाना सादात की मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं को सुरक्षा एवं सहायता से जुड़ी जानकारी देने हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व उप निरीक्षक श्री हरिहर प्रसाद मिश्रा ने किया। उनके साथ कांस्टेबल जॉनसन, महिला कांस्टेबल कविता, महिला कांस्टेबल नमिता सिंह और महिला कांस्टेबल गायत्री यादव शामिल रहीं। टीम ने उपस्थित महिलाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्डलाइन 1098, आपातकालीन नंबर 112, एंबुलेंस सेवा 108 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला सशक्तिकरण योजनाओं के बारे में बताया। अधिकारियों ने महिलाओं से कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में वे बेझिझक इन हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें। साथ ही शिकायत पर टिका (ट्रैकिंग सिस्टम) की जानकारी देकर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।