वाराणसी (वि न्यूज/बीबीसी -इंडिया/वी.एन.एफ.ए)।ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने नारायणपुर (मिर्ज़ापुर) निवासी संगठन के प्रदेश महासचिव डा.प्रमोद कुमार विश्वकर्मा के पिता 72 वर्षीय श्रीराम विश्वकर्मा के निधन की जानकारी पर संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ उनके निवास स्थान पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया एवं शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुए परमेश्वर से दिवंगत आत्मा के शांति हेतु प्रार्थना की एवं उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। 

               विश्वकर्मा महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक कुमार विश्वकर्मा ने उनके शव यात्रा में सम्मिलित होकर भावपूर्ण विदाई दी। 

            इस मौके पर प्रमुख रूप से महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष नंदलाल विश्वकर्मा ,वाराणसी जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार विश्वकर्मा, कोर कमेटी के सदस्य महेंद्र विश्वकर्मा ,शिवपूजन विश्वकर्मा ,कैलाश विश्वकर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा ,डॉ राजेश विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के अनेक गणमान्य शुभचिंतक और परिवरीजन उपस्थित थे।