विशेष रिपोर्ट:डा.सविता पूनम/उपेंद्र यादव, वि न्यूज/वी एन एफ ए/बीबीसी - इंडिया)

लखनऊ। ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने पंजाब प्रांत के जनपद फाजिल्का निवासी डॉक्टर राजेंद्र कुमार सुथार माइल को पंजाब प्रांत का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि डॉ राजेंद्र कुमार सुथार जिला स्वास्थ्य निरीक्षक के पद से सेवानिवृत प्रखर समाजसेवी, कर्मठ, प्रतिष्ठित और प्रभावशाली व्यक्ति हैं। इनके मनोनयन से महासभा द्वारा चलाए जा रहे संगठन विस्तार एवं मिशन एकजुटता अभियान से विश्वकर्मा वंशज भाइयों मनु, मय, त्वष्टा, शिल्पी व दैवज्ञ को आपस में जोड़ने और सामाजिक न्याय एवं सर्वांगीण विकास के उद्देश्य को बल मिलेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समाज को नयी दिशा देने में डॉ राजेंद्र कुमार सुथार अपनी समस्त क्षमता का प्रयोग करेंगे।