गाजीपुर। गाजीपुर जनपद के बिरनो मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह कुशवाहा के निजी आवास पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री अनिल राजभर ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की और देशहित में मोदी जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने की अपील की।

कार्यक्रम के उपरांत ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत मंत्री अनिल राजभर ने आम का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना न केवल पर्यावरण के लिए आवश्यक है, बल्कि यह हमारी संस्कृति और मातृभक्ति की अभिव्यक्ति भी है।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विशेष रूप से जंगीपुर विधानसभा से दो बार प्रत्याशी रहे रामनरेश सिंह कुशवाहा, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राजभर, जिला मंत्री राकेश यादव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुज अकेला, वरिष्ठ नेता संकटा प्रसाद मिश्रा, जनार्दन सिंह कुशवाहा, गंगासागर राजभर, रामलाल सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष जसवंत सिंह, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष मन्नू राजभर, संघ अध्यक्ष प्रमोद सिंह, प्रधान चंद्रभान राजभर, प्रधान कार्तिक कुमार, पूर्व प्रधान रसराज पांडे तथा पूर्व प्रधान रामअवध राजभर जैसे प्रभावशाली नेताओं की सक्रिय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में भाजपा मीडिया प्रभारी राजकुमार मौर्य, सामाजिक कार्यकर्ता कौशल्या यादव, सरोज भारती, आलोक पांडे, अभिमन्यु सिंह, रामविलास यादव, दुष्यंत सिंह, विपिन चौरसिया, अमरनाथ यादव, वकील राजभर, शैलेंद्र तिवारी, संदीप गुप्ता, नंदलाल राजभर, ओमप्रकाश गुप्ता, जसवंत खरवार, प्रमोद राजभर, विजय राम, ऋतिक राम, आशीष गौड़, राजेश यादव, सुधीर कुशवाहा, इंदल राजभर, श्रीपत राजभर, सतीराम राजभर, मुन्ना राजभर, प्रिंस कुशवाहा, सोनू कुशवाहा, विकास कुशवाहा, सूर्यांश कुशवाहा, सुधांशु कुशवाहा, शिवांश कुशवाहा, राहुल यादव समेत लगभग 200 से अधिक भाजपा कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ को आम जनता तक पहुंचाना, संगठन के कार्यकर्ताओं को जोड़ना और सामाजिक सरोकारों से जुड़ना था। साथ ही "एक पेड़ मां के नाम" जैसे अभियान से समाज में पर्यावरण और परंपरा के प्रति जागरूकता भी फैलाई गई।

इस सफल आयोजन के लिए मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह कुशवाहा ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि बिरनो मंडल सदैव संगठन की मजबूती और जनहित के कार्यों में अग्रणी रहेगा।