भारतीय जनता पार्टी ने बूथ स्तर पर सांगठनिक मजबूती की दिशा में उठाया महत्वपूर्ण कदम

गाजीपुर (बिरनो): भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और बूथ स्तर पर मजबूती के तहत बिरनो मंडल के शक्ति केंद्र अंतर्गत बूथ संख्या 83 पर सर्वसम्मति से वकील राजभर को नया बूथ अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। यह चुनाव पार्टी के जिला महामंत्री श्री अवधेश राजभर एवं वर्तमान मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत सम्पन्न हुआ।

बूथ अध्यक्ष के रूप में वकील राजभर की नियुक्ति को कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति उनके समर्पण और सक्रियता का परिणाम बताया।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, नए मंडल अध्यक्ष बनने के बाद से सुनील कुशवाहा के नेतृत्व में बिरनो मंडल में संगठनात्मक गतिविधियां तेज़ी से सक्रिय हुई हैं और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का कार्य प्राथमिकता पर किया जा रहा है।

इस अवसर पर कई प्रमुख कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें:

पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री जसवंत सिंह, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष श्री मन्नू राजभर, जिला सह मीडिया प्रभारी श्री प्रमोद राय, मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज भारती, शक्ति केंद्र संयोजक श्री हरि गौड़, बूथ संख्या 82 अध्यक्ष श्री मृत्युंजय सिंह,बूथ संख्या 81 से श्री सोनू गुप्ता सभी कार्यकर्ताओं ने वकील राजभर को बूथ अध्यक्ष बनने पर बधाई दी और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

भाजपा के जिला महामंत्री श्री अवधेश राजभर ने अपने संबोधन में कहा कि “भाजपा एक कैडर आधारित पार्टी है, और बूथ ही संगठन की रीढ़ होते हैं। बूथ मज़बूत तो संगठन मज़बूत।” उन्होंने कहा कि नए बूथ अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी को और धार मिलेगी।

मंडल अध्यक्ष सुनील कुशवाहा ने कहा कि “हर बूथ पर सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं की नियुक्ति कर संगठन को मजबूत करने का हमारा संकल्प जारी रहेगा।”

बूथ अध्यक्ष बनने के बाद वकील राजभर ने सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी के निर्देशों का पालन करते हुए बूथ को सबसे मजबूत बनाएंगे। उन्होंने कहा कि "संगठन ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं उस पर पूरी तरह खरा उतरने की कोशिश करूंगा।"

वकील राजभर की नियुक्ति से यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि भाजपा अब बूथ स्तर पर अपने संगठन को न सिर्फ सक्रिय कर रही है, बल्कि मजबूत भी बना रही है। बिरनो मंडल में यह चुनाव भाजपा की सांगठनिक सक्रियता और जमीनी पकड़ को और सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।