गाज़ीपुर। जनपद में Mission Shakti 5 के अंतर्गत गाज़ीपुर पुलिस द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर विभिन्न थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिस ने महिलाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और उपलब्ध सेवाओं के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया।
थाना स्तर पर आयोजित इन कार्यक्रमों में महिला सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं व सेवाओं जैसे वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 108, बाल संरक्षण 1098, जनसुनवाई 1076 की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिलाओं को साइबर क्राइम से जुड़े खतरों और उनसे बचाव के उपाय भी बताए गए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला सुरक्षा न केवल एक जिम्मेदारी है, बल्कि एक सामाजिक कर्तव्य भी है। इस दिशा में उत्तर प्रदेश पुलिस सतत प्रयासरत है। कार्यक्रमों में छात्राओं, महिला समूहों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों ने भी भाग लेकर उत्साहपूर्वक सहयोग किया।
थाना प्रभारियों द्वारा गांवों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर महिलाओं से संवाद स्थापित किया गया, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ अपने अधिकारों को समझ सकें और किसी भी आपात स्थिति में बिना हिचक मदद ले सकें।
गाज़ीपुर पुलिस की यह पहल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम है, जो समाज में सुरक्षा और विश्वास की भावना को और मजबूत करता है।