गाजीपुर। अपराध एवं वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गहमर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 171/2025, धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस से संबंधित वांछित बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है।
प्रभारी निरीक्षक थाना गहमर नन्द कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 01 अक्टूबर 2026 को मुखबिर खास से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वांछित बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया। पुलिस के अनुसार मामले में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी मय हमराह थाना गहमर की पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण अभियान के तहत महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

