गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गहमर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर भदौरा रेलवे स्टेशन के पास से 24 पाउच अवैध अंग्रेजी शराब 8 पीएम के साथ गणेश कुमार अकेला को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर 2026 को चौकी प्रभारी सेवराई उपनिरीक्षक शिवप्रसाद पाण्डेय मय हमराह क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर अभियुक्त को अवैध शराब के साथ पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त गणेश कुमार अकेला, निवासी पटेल नगर सोनारू, थाना फतुहा, जनपद पटना, बिहार के विरुद्ध थाना गहमर में मु0अ0सं0 213/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी: 24 पाउच अवैध अंग्रेजी शराब 8 पीएम।

गिरफ्तारी टीम: उपनिरीक्षक शिवप्रसाद पाण्डेय, चौकी प्रभारी सेवराई मय हमराह थाना गहमर।