गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत करीमुद्दीनपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राहुल कुमार उर्फ लालू (19 वर्ष) पुत्र स्व. रविन्द्र राम, निवासी पहराजपुर, थाना करीमुद्दीनपुर को करीमुद्दीनपुर विद्युत उपकेंद्र के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 218/2024, धारा 137(2), 87, 64(1) BNS एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ यह कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।