जमानियां पुलिस की कार्रवाई: BNS की धाराओं में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जमानियां पुलिस ने 02 अक्टूबर 2026 को एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभईपुर तिराहा माइनर नहर के पास चेकिंग के दौरान कार्रवाई करते हुए मुकदमा अपराध संख्या 329/2026, धारा 69/351(3) बीएनएस में वांछित अभियुक्त को पकड़ा।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान वंश नारायण सहगल उर्फ विनीत कुमार पुत्र लालबहादुर, निवासी ग्राम बरेसर, थाना जमानियां, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 26 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक राजकुमार शुक्ला मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर घेराबंदी कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

उपनिरीक्षक राजकुमार शुक्ला मय हमराह, थाना जमानियां, जनपद गाजीपुर।