गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भुड़कुड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा संख्या 244/26 में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को 04 अक्टूबर 2026 को थाना परिसर से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शनि उर्फ संदीप यादव (25), कुलदीप यादव (22) और मंजेश यादव उर्फ मन्ने (19), सभी निवासी ग्राम जॉही (छावनी का पुरा), थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है।

तीनों के विरुद्ध थाना भुड़कुड़ा में धारा 109(1), 191(2), 115(2) और 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शिवराज सिंह यादव मय हमराह पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।