सन शाइन पब्लिक स्कूल कसेरा पोखरा के प्रांगण में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई
जमानियां। सनशाइन पब्लिक स्कूल, कसेरा पोखरा के प्रांगण में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन श्री सर्वानंद सिंह जी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। तत्पश्चात विद्यालय के अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर सिंह, प्रबंध निदेशक श्री अमित कुमार सिंह, प्रधानाचार्य श्री ए.के.बघेल और शिक्षकों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए इनके आदर्शों और जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर, सर्वोदय जन कल्याण समिति के तत्वावधान में लगभग 100 से अधिक गरीब और असहाय बच्चों को ड्रेस और पुस्तकें वितरित किया गया। उन्हें जीवन में शिक्षा,स्वच्छता और अनुशासन के महत्वपूर्ण लाभों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

